{"_id":"65b54260c3631a3e630dd206","slug":"patwar-and-kanungo-association-will-present-demands-before-the-government-tomorrow-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19899-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन कल सरकार के समक्ष रखेगा मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन कल सरकार के समक्ष रखेगा मांगें
विज्ञापन
फरीदाबाद। हड़ताल के 25 दिन बाद सरकार द रेवेन्यू पटवार और बार एसोसिएशन से बात करने के लिए तैयार हो गई है। 29 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे बातचीत के लिए चंडीगढ़ कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। बैठक में सरकार के सामने मांगों को रखा जाएगा। सहमति बनी तो हड़ताल खत्म कर दी जाएगी, नहीं तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि सरकार ने पत्र भेजा है। 3 जनवरी से द रेवेन्यू पटवार और बार एसोसिएशन के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर हैं, जिसके चलते जनता के जरूरी काम ठप हैं। जीवन व मृत्यु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और भूमि रजिस्ट्री जैसे काम नहीं हो पाने से लोग परेशान हैं। वेतनमान, तहसीलदारों की परीक्षा और पटवारी भर्ती की समस्याओं को लेकर एसोसिएशन ने हड़ताल की है। संवाद