फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients will not have to go far for treatment, BPHU is being built at three places.

Faridabad News: मरीजों को उपचार के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, तीन जगह बन रही बीपीएचयू

Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Patients will not have to go far for treatment, BPHU is being built at three places.
प्रशांत दीक्षित
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले में स्वास्थ्य विभाग सुविधाओं को बेहतर करने में जुटा है। उसके लिए बीके अस्पताल में 200 बेड की मदर चाइल्ड केयर यूनिट का फरवरी से निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही पाली, कुराली, खेड़ी में बीपीएचयू (ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट) का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा सेक्टर सात में नए सीएमओ ऑफिस के लिए जमीन चिन्हित की गई है। उसका भी स्वास्थ्य विभाग जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की कवायद में जुटा है।

जिला नागरिक अस्पताल की पहली मंजिल पर प्रसव कक्ष के साथ जच्चा-बच्चा वार्ड बना है। उसमें नवजात के लिए लगभग 35 एनआईसीयू बेड हैं। जो कई बार कम पड़ जाते हैं। ऐसे में मरीजों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए दिल्ली रेफर करना पड़ता है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग जिला नागरिक अस्पताल परिसर में पुरानी बिल्डिंग के स्थान पर 200 बेड का जच्चा बच्चा अस्पताल बनाने जा रहा है। मदर चाइल्ड केयर यूनिट को करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना है। उसके लिए सरकार ने पीडब्ल्यूडी को 13 करोड़ रुपये भी दे दिए हैं। अब फरवरी से मदर केयर यूनिट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed