फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients will get 24 hours medicine facility in Surajkund fair.

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में मरीजों को मिलेगी 24 घंटे दवा की सुविधा

Fri, 24 Jan 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patients will get 24 hours medicine facility in Surajkund fair.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला सात फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी तक 16 दिन चलेगा। मेले में जिला नागरिक अस्पताल के चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो मेला में ही पर्यटकों, कलाकारों और शिल्पियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाएंगे। इसके साथ ही सूरजकुंड मेला क्षेत्र में स्थित डिस्पेंसरी में 24 घंटे मरीजों को दवा मिलेगी। इसके अलावा मेले की सुरक्षा को दुरुस्त बनाएं रखने के लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

अरावली की वादियों में लगने वाले सूरजकुंड मेला को लेकर तैयारियां जोरों से चल रहीं हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग पर्यटकों, कलाकारों और शिल्पियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए चार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाएगा। नागरिक अस्पताल से जाकर डॉक्टरों की टीम मरीजों का उपचार करेगी। उसके साथ ही सूरजकुंड मेला क्षेत्र में स्थित डिस्पेंसरी में 24 घंटे मरीजों को दवा मिलेगी। वहां 24 घंटे एंबुलेंस तैनात रहेगी। जो जरूरत होने पर मरीजों को उपचार के लिए हॉयर सेंटर लेकर पहुंचेगी। जिला स्वास्थ्य विभाग सूरजकुंड मेला में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तैयारियों में लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed