{"_id":"6900a24fd13f9cddfd0810c4","slug":"patients-are-troubled-by-the-closed-display-forced-to-wait-for-hours-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54479-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंद डिस्प्ले से मरीज परेशान, घंटों इंतजार की मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंद डिस्प्ले से मरीज परेशान, घंटों इंतजार की मजबूरी
विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल में शोपीस बनी मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई डिस्पले स्क्रीन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई डिस्प्ले स्क्रीन पिछले कई दिन से बंद पड़ी है। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्ची नंबर के आधार पर अपनी बारी देखने के लिए लगाई गई यह स्क्रीन काम नहीं कर रही है, जिसकी वजह से मरीजों को घंटों खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है।
अस्पताल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह डिस्प्ले सिस्टम लगाया था लेकिन ओपीडी के बाहर यह सिस्टम काम नहीं कर रहा है। मंगलवार को ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सेक्टर-19 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह सुबह आठ बजे अस्पताल आए थे। वह पिछले दो घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डिस्प्ले स्क्रीन चल रहे हों तो मरीजों को आसानी होती है। वहीं, एनआईटी की सीमा देवी ने कहा कि डिस्प्ले स्क्रीन ठीक से काम कर रहे हों तो मरीजों को तसल्ली रहती है। डिस्प्ले स्क्रीन बंद होने से धांधली होने का भी डर बना रहता है।
पिछले कुछ दिन से डिस्प्ले सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। कुछ डिस्प्ले बदले जा चुके हैं और जो ठीक से काम नहीं कर रहे हैं उन्हें जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। -डॉ. मोहित अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक