फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patient distraught due to power crisis

बिजली संकट से मरीज व्याकुल

Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Patient distraught due to power crisis
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में रविवार को बत्ती गुल रही। इस दौरान बीके नागरिक अस्पताल में नवजात पसीने से तर हो गए। जच्चा दरवाजे पर खड़ी राहत की उम्मीद देखती रही। कुछ मरीज ऐसे भी थे जो ड्रिप लगे होने के बावजूद बेड से उठ खड़े हुए। इस दौरान जिले में 44 से 45 डिग्री तापमान रहा। ऐसे में गर्मी से बेहाल मरीजों को कुछ नहीं सूझा तो वह अपने तरीके से गर्मी से राहत के तरीके ढूंढते नजर आए। कुछ मरीजों के तीमारदार पेड़ की छांव में जा बैठे। कुछ जच्चा अपने बच्चे को लेकर वार्ड के दरवाजे पर आ खड़ी हुई। कुछ बेड पर ही लेटे-बैठे बच्चों के लिए हाथ पंखा करने लगी। दोपहर करीब 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीके ना गरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य जारी है। इसमें फायर सेफ्टी सिस्टम अपडेट होने के साथ ही मरम्मत कार्य जारी है। रविवार सुबह करीब सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। अवकाश के कारण ज्यादातर बड़े मरम्मत कार्य रविवार को लिए नियोजित किए गए। इस बीच केवल जरूरी हिस्सों में ही बिजली सप्लाई दी गई। शेष हिस्सों को मुख्य पावर सप्लाई के सहारे छोड़ दिया गया। इमरजेंसी व नवजात के लिए बने नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट(एनआईसीयू) में बिजली सप्लाई सुचारू रही। शेष हिस्से जैसे हड्डी मरीज वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड व मेडिकल वार्ड में बिजली सप्लाई बाधित रही। इसी दौरान अस्पताल में बने सौ बेड के अस्थायी अस्पताल में भर्ती मेडिकल वार्ड के मरीजों के लिए भी बिजली संकट रहा। लोहे के कंटेनर से बना अस्थायी अस्पताल तेज धूप में तप गया। इस कारण मरीज बदहाल हालत में अस्पताल के कंटेनर से बाहर निकल कर खुले में जा बैठे। कई दरवाजे पर आ गए।
विज्ञापन

प्रबंधन में लापरवाही से हुई समस्या
दरअसल रविवार को एनआईटी क्षेत्र में नियोजित बिजली कट रहा। अस्पताल में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने पर जनरेटर से बिजली सप्लाई सुनिश्चित की जाती है। पांच दिन पहले यहां लगे जनरेटर से बैटरी चोरी हो गई। इस बारे में पुलिस से चोरी की शिकायत के बाद नई बैटरी खरीद में देरी कर दी गई। इस कारण रविवार को हुए पावर कट के बीच अस्पताल प्रबंधन पावर सप्लाई नहीं कर सका और मरीजों के लिए आफत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह पूरे क्षेत्र में बिजली कट रहा। इस कारण नागरिक अस्पताल में भी बिजली सप्लाई नहीं हुई। जनरेटर की बैटरी चोरी हो गई थी। नई बैटरी खरीद की मांग भेज दी गई है। इसे जल्द इंस्टॉल किया जाएगा। मुख्य बिल्डिंग में पैनल अपग्रेड हो रहा है। इस कारण पूरे अस्पताल में बिजली सप्लाई करने में परेशानी रही। मरीजों की परेशानी को देखते हुए किसी तरह फौरी इंतजाम किए गए हैं। अब जल्द ही स्थायी समाधान कर मरीजों को राहत दी जाएगी।
- डॉ राजेश धीमन, बीके नागरिक अस्पताल प्रबंधन सहायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed