{"_id":"6a8c9f7b806eb3a91802ebf1","slug":"passengers-inconvenienced-by-emu-delays-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78277-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ईएमयू की लेटलतीफी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ईएमयू की लेटलतीफी से यात्री परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोमवार को ईएमयू ट्रेनों की देरी से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पलवल जाने वाली नई दिल्ली-पलवल ईएमयू अपने निर्धारित समय से एक घंटे 40 मिनट देरी से चली। वहीं, गाजियाबाद-पलवल ईएमयू करीब तीन घंटे दो मिनट की देरी से संचालित हुई।
नई दिल्ली से शुरू होकर फरीदाबाद तक आने वाली दिल्ली-फरीदाबाद मेमू की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही। यह ट्रेन छ घंटे 15 मिनट की देरी से चली। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को कई ट्रेनें एक घंटे से अधिक की देरी से चल रही थीं। इससे फरीदाबाद के स्टेशनों पर यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
दैनिक यात्रियों का कहना है कि ईएमयू और मेमू ट्रेनें उनके लिए आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ट्रेनों की देरी से उनकी दिनचर्या प्रभावित होती है।