फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Partner of woman in consensual relationship shot while sleeping

Faridabad News: सहमति संबंध में रह रही पत्नी के पार्टनर को सोते समय मारी गोली

Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Partner of woman in consensual relationship shot while sleeping
गंभीर, बल्लभगढ़ के राजीव कॉलोनी की घटना, दो दिन पहले पत्नी को दी थी अंजाम भुगतने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के राजीव कॉलोनी में पत्नी के सहमति संबंध में रहने से नाराज होकर पति ने मंगलवार रात छत पर सो रहे उसके पार्टनर के सिर में गोली मार दी। घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी विपिन के रूप में हुई है। आरोप है कि पति ने दो दिन पहले महिला को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला का कहना है कि उसका भाई भी वारदात में शामिल है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति विजय और भाई सन्नी के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विपिन करीब एक माह पहले महिला सुमन व उसके पांच वर्षीय बेटे के साथ फरीदाबाद आकर किराये पर रहने लगा था। दोनों सेक्टर-58 स्थित एक बर्तन बनाने वाली निजी कंपनी में काम करते हैं। पुलिस के अनुसार, सुमन की करीब छह वर्ष पहले मैनपुरी निवासी विजय से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा है, जिसकी उम्र करीब पांच वर्ष है। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद विजय शराब पीकर उसके साथ अक्सर मारपीट करता था। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर वह अपने बेटे के साथ विजय से अलग रहने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी पहचान विपिन से हुई। विपिन भी पहले से शादीशुदा था और उसका अदालत से तलाक हो चुका था। इसके बाद दोनों करीब दो वर्षों से सहमति संबंध में रह रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों रोजगार ढूंढ़ने फरीदाबाद आए थे। महिला का आरोप है कि विजय सहमति संबंध में रहने का विरोध करता था। घटना से दो दिन पहले विजय ने उसको फोन कर कहा था कि उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। महिला का आरोप है कि मंगलवार देर रात करीब 12 बजे विजय राजीव कॉलोनी पहुंचा और छत पर सो रहे विपिन के सिर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी। जांच के दौरान महिला के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी, आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कॉल रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जाएगी, ताकि पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके।

खून से लथपथ मिला युवक
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। विपिन खून से लथपथ हालत में छत पर पड़ा मिला। उसे तुरंत बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed