{"_id":"68bdd061e6d376d868016bf0","slug":"parking-is-being-made-in-bk-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50806-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बीके अस्पताल में बनाई जा रही पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बीके अस्पताल में बनाई जा रही पार्किंग
विज्ञापन
मरीज कही भी खड़े कर देते हैं वाहन, आपातकालीन विभाग तक पहुंचना होता है मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में लोग अपने वाहन कहीं भी खड़े कर देते हैं। इसके कारण मरीज व उनके तीमारदार और एंबुलेंस को आपातकालीन विभाग तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब अस्पताल में अलग से पार्किंग बनाई जा रही है। इससे पार्किंग व्यवस्था सुधरेगी और आवागमन सुगम होगा।
बीके अस्पताल में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। अब अस्पताल में व्यवस्था सुधारने के लिए पार्किंग बनाई जा रही है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। ओपीडी व दवा वितरण कक्ष के सामने पार्किंग बनाई जाएगी। इससे सभी लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़े करेंगे और आपातकालीन विभाग तक पहुंचने का रास्ता खाली होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा का कहना है कि पार्किंग बनने के बाद सभी वाहन आपातकालीन विभाग तक आसानी से आ सकेंगे।