{"_id":"6a9dc3aee2b0e2dd2f03bad1","slug":"parents-unity-forum-expresses-displeasure-over-the-extension-of-the-form-6-deadline-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79310-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फॉर्म-6 की तारीख बढ़ाने पर अभिभावक एकता मंच ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फॉर्म-6 की तारीख बढ़ाने पर अभिभावक एकता मंच ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। निजी स्कूल संचालकों के अनुरोध पर शिक्षा विभाग ने फॉर्म-6 जमा करने की तारीख एक बार फिर बढ़ाकर 9 सितंबर कर दी है। हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने इस फैसले का विरोध किया है। मंच के सदस्यों का कहना है कि शिक्षा नियमावली के अनुसार फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तारीख एक फरवरी है, लेकिन पिछले तीन साल से तारीख बार-बार बढ़ाई जा रही है।
मंच के सदस्यों का कहना है कि शिक्षा निदेशक स्कूल संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। मंच ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो लीगल नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
मंच ने कहा कि स्कूल पहले ही अप्रैल से सितंबर तक बढ़ी फीस वसूल चुके हैं। ऐसे में अब फॉर्म-6 मांगने का क्या फायदा। मंच का आरोप है कि कई स्कूल फॉर्म-6 की जानकारी वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर भी नहीं डालते। मंच ने अभिभावकों से स्कूलों की मनमानी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।