{"_id":"64da665f6cf32590350a3b15","slug":"parents-create-ruckus-at-school-for-molesting-girl-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11490-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में अभिभावकों का स्कूल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में अभिभावकों का स्कूल पर हंगामा
Mon, 14 Aug 2023 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित एक राजकीय कन्या विद्यालय में शारीरिक शिक्षक द्वारा एक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार को शिक्षक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा को गेंद देने के बहाने कमरे में बुलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। इससे नाराज छात्रा के अभिभावकों ने सोमवार सुबह स्कूल परिसर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब आधा दर्जन छात्राओं ने शारीरिक शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस ने आरोपी शिक्षक से पूछताछ शुरू कर दी है।
एक छात्रा के अभिभावक ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षक ने छुट्टी के समय छात्रा को गेंद देने के बहाने कमरे में बुलाया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे छात्रा घबरा गई, वहां से भागकर वह अपनी कक्षा में आकर बैठ गई। छात्रा को डरी देखकर स्कूल में तैनात अन्य शिक्षक को बुलाया गया। उसे चक्कर आने पर फोन करके परिजनों को बुला लिया गया। जब परिजन छात्रा को देखने के लिए स्कूल पहुंचे तो उसने शारीरिक शिक्षक की करतूत बताई। इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने पर शिक्षक घर चला गया। स्कूल प्रबंधन ने तब अभिभावकों को यह कहकर घर भेज दिया कि अब छुट्टी होने वाली है, सोमवार को इस विषय पर बात की जाएगी। सोमवार सुबह छह बजे ही छात्रा और अन्य छात्राओं के अभिभावक स्कूल पहुंच गए। इसके बाद अन्य छात्राओं ने भी शारीरिक शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए। देखते ही देखते अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसे देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने अभिभावकों को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस आरोपी शारीरिक शिक्षक को स्कूल से अपने साथ लेकर जाने लगी तो अभिभावकों ने उसे पीटने की कोशिश की, इस दौरान हाथापाई भी हुई। पुलिस उसे अभिभावकों से बचाकर अपने साथ थाने ले गई। गुस्साए अभिभावक थाने पर भी पहुंच गए और वहां भी हंगामा किया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य छात्राओं ने भी शारीरिक शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया।
अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक की शिकायत स्कूल प्रधानाचार्य से पहले भी की गई थी, लेकिन मामले को दबा कर आरोपी को सुबह से शाम की शिफ्ट में स्थानांतरित कर दिया गया। अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर उस पर भी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -
स्कूल की कार्यकारी प्रधानाचार्य रेनू का कहना है कि स्कूल परिसर में ऐसी घटना होना शर्मनाक है। आरोपित शिक्षक से त्याग पत्र लिखवा लिया गया है। वहीं, ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी सत्यवीर का कहना है कि अभिभावकों से लिखित शिकायत ले ली गई है।
-- -- --
आरोपी की हरकतों से छात्राएं तंग आ चुकी थीं
छात्राओं का कहना है कि शारीरिक शिक्षक स्कूल की छह से सात लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। वह छात्राओं को किसी से बताने पर स्कूल से नाम कटवाने की धमकी देता था। डर की वजह से वह चुप रहतीं थीं लेकिन जब एक छात्रा ने शिकायत की तो अन्य भी उसके साथ आ गईं।
शारीरिक शिक्षक पर केस दर्ज होने पर विभागीय कार्रवाई होगी। पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। सरकार टीचर को बर्खास्त भी कर सकती है।
- अशोक बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी