फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Paperwork complete, now 10 new AC buses will run on the roads

Faridabad News: कागजात पूरे, अब सड़कों पर दौड़ेंगी 10 नई एसी बसें

Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Paperwork complete, now 10 new AC buses will run on the roads
जयपुर, अमृतसर, हिसार रूटों पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी एसी बस की सेवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। डिपो के बेड़े में अब 10 और नई एसी बस शामिल हो गई हैं। उन बसों को रूट पर चलाने के लिए तैयारी की जा रही है। इन सभी एसी बसों के कागजात पूरे हो गए हैं। अब यह बस सड़कों पर दौड़ती हुई नजर आएंगी।




ड्यूटी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास करीब 20 दिन पहले 10 नई एसी बसें आई थीं। कागजात पूरे नहीं होने की वजह से उन बसों को रोड पर नहीं चलाया गया था। मंगलवार को सभी बसों के कागजात पूरे हो चुके हैं। इन बसों का रजिस्ट्रेशन, फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमा व परमिट मिल चुके हैं। अब इन बसों को रूट पर भेजने को लेकर उच्च अधिकारियों से बातचीत चल रही हैं। इन बसों को अमृतसर, हिसार और जयपुर के रूट पर चलाया जा सकता है। साथ ही कुछ बसों को चंडीगढ़ रूट पर भी चलाया जाएगा। वहीं, यात्रियों की सुविधा के अनुसार कुछ नए रूटों को शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है। बसों के शुरू होने से इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed