फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Paperless registry system will be implemented in Faridabad from November, ending the hassle of brokers.

Faridabad News: नवंबर से फरीदाबाद में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली होगी लागू, खत्म होंगे दलालों के चक्कर

Sat, 25 Oct 2025 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Paperless registry system will be implemented in Faridabad from November, ending the hassle of brokers.
नई प्रणाली के तहत लोग अब घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कर सकेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद के लोगों को अब रजिस्ट्री के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक नवंबर से संपत्ति रजिस्ट्री के लिए 100 प्रतिशत पेपरलेस प्रणाली लागू होने जा रही है। इसके चलते फरीदाबाद में संपत्ति से जुड़े सभी लेन-देन पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और दलाल-मुक्त तरीके से होंगे।

नई प्रणाली के तहत लोग अब घर बैठे ही पोर्टल के माध्यम से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कर सकेंगे। इससे समय की बचत होने के साथ दलालों और अनावश्यक खर्चों से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन





रोजाना होती है 100 से अधिक रजिस्ट्री
फरीदाबाद जिले में फिलहाल तीन तहसील फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बड़खल तथा एक उप तहसील तिगांव हैं। इनमें से बल्लभगढ़ में रजिस्ट्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। जिले में औसतन 100 से अधिक रजिस्ट्री प्रतिदिन होती हैं। जो अब पूरी तरह ऑनलाइन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भ्रष्टाचार पर भी लगेगी रोक
अधिकारियों के अनुसार डिजिटल व्यवस्था से रजिस्ट्री के कार्य में अन्य लोगों का हस्तक्षेप कम हो जाएगा। जिससे फरीदाबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहर में भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगेगी। अब रजिस्ट्री से जुड़े हर चरण पर नागरिकों को पारदर्शिता देखने को मिलेगी।

तकनीकी सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित
नागरिकों की सुविधा के लिए फरीदाबाद की सभी तहसीलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जा रहे हैं। किसी भी तकनीकी परेशानी के समाधान के लिए नागरिक टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं।


रियल स्टेट के कारोबार को होगा फायदा
इस प्रणाली से फरीदाबाद के लोगों को रजिस्ट्री के लिए चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे रियल स्टेट को भी तेजी मिलेगी। आने वाले समय में बिना कारण से लोगों को परेशान नहीं किया जा सकेगा। यह पहल रियल एस्टेट सेक्टर में कार्य बढ़ाने के साथ लोगों के लिए झंझट-मुक्त प्रक्रिया साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed