फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pandit Deendayal Upadhyaya's birth anniversary celebrated at all polling booths in the district.

Faridabad News: जिले के सभी बूथों पर मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Pandit Deendayal Upadhyaya's birth anniversary celebrated at all polling booths in the district.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिले के सभी 877 बूथों पर मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को राष्ट्र निर्माण का आधार माना।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकारें अंत्योदय के सिद्धांत से प्रेरणा लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि जिले के सभी 877 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष, सादगी और राष्ट्रसेवा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण गर्ग, पार्षद हरेन्द्र भड़ाना समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article