फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayat by-elections announced, polling on May 10

Faridabad News: पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 10 मई को मतदान

Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-elections announced, polling on May 10
एक सरपंच और पांच पंच पदों के लिए होगा चुनाव, छह गांवों में प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए पंचायत उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की गई। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा की अधिसूचना के अनुसार जिले के छह गांवों में एक सरपंच और पांच पंच पदों पर 10 मई को मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि ब्लॉक तिगांव के शाहुपुरा खादर में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होगा। इसके अलावा ब्लॉक फरीदाबाद के भस्कोला (वार्ड-3), फत्तूपुरा (वार्ड-2, अनुसूचित जाति महिला), ब्लॉक बल्लभगढ़ के फतेहपुर बिल्लोच (वार्ड-19, महिला), डीग (वार्ड-1) और जकोपुर (वार्ड-2, पिछड़ा वर्ग ‘ए’ महिला) में पंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


21 से 25 अप्रैल तक होंगे नामांकन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान उम्मीदवार संबंधित ग्राम पंचायतों के तय केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी। 28 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान केंद्रों पर ही होगी मतगणना

10 मई (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही संबंधित केंद्रों पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभी गांवों में नामांकन से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया तय सरकारी स्कूलों में ही संपन्न कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed