फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Palwal escort company three employees died in road accident

पलवल: एस्कॉर्ट कंपनी से घर आ रहे तीन कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत

Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Apr 2022 05:01 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने पर पलवल विधायक दीपक मंगला भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान नीरज निवासी कुशक गांव और दर्शन व प्रीतम निवासी अतरचता गांव के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Palwal escort company three employees died in road accident
पलवल में हादसा, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में एस्कॉर्ट कंपनी के तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कर्मचारी हादसे का उस वक्त शिकार हुए जब वह घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि तीनों मृतक बाइक पर सवार थे और जब वह पृथला पुल पर पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पलवल के सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पलवल विधायक दीपक मंगला भी सिविल अस्पताल पहुंचे। मृतकों की पहचान नीरज निवासी कुशक गांव और दर्शन व प्रीतम निवासी अतरचता गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed