फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Palwal common market to be built on the lines of Delhi Haat

Faridabad News: दिल्ली हाट की तर्ज पर बनेगा पलवल सांझा बाजार

Wed, 29 Oct 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Palwal common market to be built on the lines of Delhi Haat
परियोजना न केवल व्यापार बढ़ाएगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान देगी
विज्ञापन


स्थानीय महिला कलाकारों और समूहों को कला प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा
अचार, मुरब्बे, कढ़ाई-बुनाई और मिट्टी कला जैसे उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचेंगे

सचिन कुमार
पलवल। महिलाएं अब अपने हुनर को घर की दीवारों में कैद नहीं रखेंगी, बल्कि शहर के बीचोंबीच अपने सपनों की दुकान चलाते हुए आर्थिक आजादी की मिसाल पेश करेंगी। नगर परिषद पलवल की दूरदर्शी सोच के तहत शहर को बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। शहर के मीनार गेट पर दिल्ली हाट की तर्ज पर पलवल सांझा बाजार का निर्माण होने जा रहा है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना न केवल व्यापार बढ़ाएगी बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्थानीय संस्कृति और शहर की पहचान को नई उड़ान देगी।

पलवल सांझा बाजार में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। बाजार परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और अग्नि सुरक्षा के पूरे इंतजाम रखे जाएंगे ताकि महिलाएं और परिवार निश्चिंत होकर खरीदारी कर सकें। यहां एक सांस्कृतिक मंच भी स्थापित किया जाएगा जिसमें स्थानीय महिला कलाकारों और समूहों को अपनी कला प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। इससे पलवल की सांस्कृतिक पहचान को नई रोशनी मिलेगी और शहर में एक नया पर्यटन आकर्षण भी विकसित होगा।
विज्ञापन



40 से 50 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे
नगर परिषद के फंड से तैयार होने वाली इस परियोजना में लगभग 40 से 50 स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। स्टॉलों का निर्माण प्रीफैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर से किया जाएगा ताकि तेजी से काम हो सके और साल 2026 तक यह बाजार जनता के लिए खोल दिया जाए। टेंडर प्रक्रिया आने वाले वर्ष के शुरुआती महीनों में शुरू की जाएगी। इस बाजार की विशेष बात यह होगी कि दुकानों का आवंटन मुख्य रूप से महिला स्वयं सहायता समूहों को किया जाएगा। अब अचार, मुरब्बे, लोकल हस्तशिल्प, कढ़ाई-बुनाई और मिट्टी कला जैसे उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगे और महिला उद्यमियों को सही मूल्य मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिलाओं को स्वरोजगार के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे
यह परियोजना शासन स्तर पर भी विशेष महत्व रखती है। इसकी योजना स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तैयार की जाएगी। राज्य सरकार की तरह से इसकी बड़े स्तर पर ब्रांडिंग की जाएगी, इसे प्रदेश की पहचान बनाने में सहयोग करेगी। यह योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट जैसी सरकारी योजनाओं से भी जुड़ी होगी, जिसके माध्यम से महिला समूहों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता मिलेगी। इससे युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के व्यापक अवसर प्राप्त होंगे।



हुनर, मेहनत, स्वाद,सांस्कृतिक रंग एक ही जगह पर
पलवल में यह परियोजना सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि बदलाव का प्रतीक बनकर सामने आएगी। यह महिलाओं के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा देगा, शहर की अर्थव्यवस्था को गति देगा और स्थानीय संस्कृति को नया जीवन प्रदान करेगा। यह बाजार हर नागरिक के लिए गर्व का विषय होगा क्योंकि यहां पलवल का हुनर, मेहनत, स्वाद और सांस्कृतिक रंग एक ही जगह पर देखने और महसूस करने को मिलेंगे।





पलवल सांझा बाजार महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। जब महिलाएं मजबूत होती हैं, तब परिवार, समाज और शहर सब मजबूत होते हैं। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और हरियाणा सरकार की महिला सशक्तिकरण नीतियों के अनुरूप है।
डॉ. यशपाल, चेयरमैन, नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed