Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Painter falls from a height of 20 feet while painting a house; dies.

Faridabad News: मकान में पेंटिंग करते समय 20 फीट की ऊंचाई से गिरा पेंटर, मौत

Sat, 31 Oct 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Painter falls from a height of 20 feet while painting a house; dies.
परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मकान में पेंटिंग करते समय बांस की सीढ़ी से पैर फिसलने से पेंटर की करीब 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। शनिवार को मृतक रोशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान परिजनों और पुलिस के बीच विवाद हो गया।
परिजनों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। रोशन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के रहने वाले थे। वह फरीदाबाद के सेक्टर-23 में पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे के साथ रहते थे। 29 अक्तूबर को रोशन काम की तलाश में संजय कॉलोनी स्थित लेबर चौक गए थे। वहां वीर सिंह नामक व्यक्ति उन्हें अपने मकान में पेंटिंग के काम के लिए ले गया। काम करते समय बांस की सीढ़ी से पैर फिसलने के कारण रोशन 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस हादसे में उनके सिर, मुंह और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। वीर सिंह उन्हें घायल अवस्था में बीके अस्पताल ले गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन 30 अक्तूबर को पुलिस ने परिजनों को एक तस्वीर दिखाकर रोशन की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन

ईएसआई अस्पताल में हंगामा
31 अक्तूबर को शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। इसके लिए शव को बीके अस्पताल से ईएसआई अस्पताल ले जाया गया। वहां परिजनों ने आरोपी वीर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक वीर सिंह को मौके पर नहीं बुलाया जाता, वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। इस बात पर परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर अभद्रता के आरोप
विवाद के दौरान परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मृतक की भतीजी को धक्का दिया। साथ ही उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया। इससे माहौल और अधिक उग्र हो गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला। उन्होंने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। परिजनों ने काम पर ले जाने वाले वीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक के भतीजे साहिल की शिकायत पर पुलिस ने नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed