{"_id":"6aad86839f2a755362093234","slug":"pace-of-solar-connections-picking-up-target-still-distant-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80363-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोलर कनेक्शन लगाने की रफ्तार तेज...लक्ष्य दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोलर कनेक्शन लगाने की रफ्तार तेज...लक्ष्य दूर
विज्ञापन
अब तक 2,918 घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं
मार्च 2027 तक 19,436 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत फरीदाबाद में इस साल सोलर कनेक्शन लगाने की रफ्तार तेज हुई है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले योजना अभी काफी पीछे है। योजना शुरू होने से लेकर अब तक जिले में 5,426 आवेदन आए हैं । इनमें से 2,918 घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
वहीं जनवरी से सितंबर 2026 तक 3,561 आवेदन आए, जिनमें से 2010 घरों में सोलर कनेक्शन लगाए गए हैं। एक सितंबर से 17 सितंबर तक ही 203 नए कनेक्शन दिए गए हैं। 13 फरवरी 2024 को योजना शुरू होने के बाद से उपभोक्ताओं की ओर से लगातार आवेदन किए जा रहे हैं। इस वर्ष आवेदन और कनेक्शन की संख्या में तेजी आई है। जनवरी से सितंबर तक आए 3,561 आवेदनों में से 2010 पर काम पूरा हो चुका है। जबकि 1551 आवेदक अभी कनेक्शन मिलने की प्रक्रिया में हैं।
सितंबर में भी कनेक्शन देने का काम जारी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सौर ऊर्जा सिस्टम लगाने से बिजली बिल का बोझ कम करने में मदद मिल सकती है।
लक्ष्य को प्राप्त करना अभी बड़ी चुनौती
मार्च 2027 तक फरीदाबाद में 19,436 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार अब तक 2,918 उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। यह लक्ष्य का करीब 15 प्रतिशत ही है। यानी इस वर्ष कनेक्शन देने की रफ्तार बढ़ने के बावजूद निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के लिए बड़ी संख्या में घरों तक योजना पहुंचाना बाकी है। योजना के तहत सौर ऊर्जा सिस्टम की क्षमता के अनुसार केंद्र सरकार की ओर से वित्तीय सहायता का प्रावधान है। तीन किलोवाट तक के सिस्टम पर 78 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा डीएचबीवीएन की ओर से ब्याज मुक्त वित्तीय सहायता भी दी जाती है।
विज्ञापन
-- -- --
विभाग द्वारा लोगों को सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं के व्हाटसएप पर भी मैसेज भेजे जा रहे हैं। उपमंडल कार्यालयों में आने वाले उपभोक्ताओं को भी सौर ऊर्जा कनेक्शन के फायदे गिनाए जा रहे हैं । - उर्मिला रानी, कार्यकारी अभियंता, डीएचबीवीएन