{"_id":"609292dc8ebc3e8dbc0f4ca9","slug":"oxygen-express-carrying-163-tons-of-gas-in-six-tankers-faridabad-news-noi5803690149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह टैंकर में 163 टन गैस लेकर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह टैंकर में 163 टन गैस लेकर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए सरकार द्वार लगातार प्रयास जारी है। बुधवार को ऑक्सीजन एक्सप्रेस छह टैंकर में 163 टन गैस लेकर फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची। इनमें से एक-एक टैंकर रोहतक और करनाल के लिए रवाना किए गए हैं, जबकि चार टैंकर शहर के लिए रोक लिए गए हैं। इनसे जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जाएगी।
कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जिले में ऑक्सीजन की की मांग काफी बढ़ गई है। इस कारण प्रदेश सरकार ओडिशा के राउरकेला और अंगुल से ऑक्सीजन मंगवा रही है। ऑक्सीजन की लगातार आपूर्ति होने से जिलेवासियों की समस्याएं कम होने लगी हैं। जिले में अब तक चार ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन आ चुकी हैं। ऑक्सीजन प्लांट के बाहर लाइन लंबी है, लेकिन अब लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल कराने में परेशानियां कम हो रही है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के फरीदाबाद पहुंचने पर टीआई कुमार घनश्याम सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रेन रुकवाया। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दो घंटे में सभी टैंकर को उतार कर आगे के लिए रवाना किया गया। छह खाली टैंकर लेकर एक और ऑक्सीजन एक्सप्रेस राउरकेला के लिए जाएगी और सुबह पांच बजे तक फरीदाबाद एक ट्रेन आएगी। इसके बाद शहर में काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी पूरी होने की उम्मीद है।
वर्जन-
ऑक्सीजन एक्सप्रेस के फरीदाबाद पहुंचने के बाद सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रेन को आगे भेज दिया गया। एक-एक टैंकर करनाल और रोहतक भेज दिए गए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह एक और ट्रेन आएगी। - घनश्याम, टीआई