फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Over 40 houses in Sahupura face the threat of demolition by bulldozer; HSVP has pasted notices.

Faridabad News: साहूपुरा में 40 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा, एचएसवीपी ने चिपकाए नोटिस

Thu, 22 Oct 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Over 40 houses in Sahupura face the threat of demolition by bulldozer; HSVP has pasted notices.
सरकारी जमीन खाली करने के लिए करवाई जा रही है मुनादी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-62 और 65 की मुख्य सड़क पर जाट चौक के पास स्थित साहूपुरा की एक कॉलोनी में बने 40 से अधिक मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से कॉलोनी में बने मकानों के बाहर नोटिस चिपकाए गए । अधिकारियों का कहना है कि जमीन पर मालिकाना हक से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं किए गए तो नियमानुसार कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी।


गांव साहूपुरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पास कई साल पहले यह कॉलोनी बस गई थी। यहां करीब 40 मकान बने हुए हैं। कॉलोनी में शनि धाम मंदिर भी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं, लेकिन इससे पहले उन्हें जमीन खाली करने के लिए नहीं कहा गया था। कुछ समय पहले अचानक नोटिस मिलने के बाद कॉलोनी में रहने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। अब विभाग की ओर से मुनादी करवाई जा रही है। जिसमें कहा जा रहा है कि लोग जमीन का खाली कर दे नहीं तो विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बिजली-पानी के दस्तावेज होने का दावा
कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि उनके पास बिजली-पानी के कनेक्शन और आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज हैं। कई परिवारों को यहां रहते हुए करीब दो दशक हो चुके हैं। वह 20 साल से यहां रह रहे हैं और उनके पास घर से संबंधित दस्तावेज हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि जमीन सरकारी थी तो पहले कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ती है सड़क
यह सड़क बल्लभगढ़ से मोहना रोड होते हुए ऊंचागांव और सेक्टर-62 व 65 से होकर डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर जाती है। आने वाले समय में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना है। एचएसवीपी को आशंका है कि सरकारी जमीन पर कब्जे के कारण सड़क के विस्तार और यातायात व्यवस्था में परेशानी हो सकती है। एचएसवीपी के एसडीओ राजपाल ने बताया कि साहूपुरा में जाट चौक के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाए जाने को लेकर नोटिस जारी किए जा चुके है। अब मुनादी करवाकर लोगों को खाली करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed