{"_id":"6a593031d261c9eb260361a8","slug":"outrage-over-drinking-water-crisis-in-ac-nagar-memorandum-submitted-to-chief-engineer-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75086-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एसी नगर में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एसी नगर में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसी नगर में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। कॉलोनीवासियों ने नगर निगम के मुख्य अभियंता विवेक गिल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग की। लोगों का आरोप है कि करीब एक वर्ष से कॉलोनी में नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है जबकि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी दीनदयाल गौतम ने बताया कि एसी नगर में करीब 10 हजार से अधिक लोग रहते हैं। पिछले एक साल से पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई है। अधिकांश समय नलों में पानी नहीं आता और जब आपूर्ति होती भी है तो उसका कोई निर्धारित समय नहीं होता। ऐसे में लोगों को रातभर जागकर पानी का इंतजार करना पड़ता है। कई परिवार मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी खरीदकर अपनी जरूरत पूरी कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि कॉलोनीवासी पहले भी नगर निगम अधिकारियों और संबंधित वार्ड पार्षदों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। बृहस्पतिवार को लोग अपनी समस्या लेकर नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मिलने पहुंचे, लेकिन उनके बैठक में व्यस्त होने के कारण प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता विवेक गिल को ज्ञापन सौंपा। मुख्य अभियंता विवेक गिल ने लोगों को समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।