{"_id":"6aa450c39f9c0830be0cef29","slug":"orientation-program-for-new-students-held-in-the-college-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79782-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नई छात्राओं के लिए महाविद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रमय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नई छात्राओं के लिए महाविद्यालय में हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रमय
विज्ञापन
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में शुक्रवार को नई छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, नियमों और सुविधाओं से परिचित कराना तथा उन्हें नए शैक्षिक वातावरण में सहज बनाना रहा।
पीपीटी के माध्यम से छात्राओं और अभिभावकों को महाविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान सत्र तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की जानकारी दी गई।
विभिन्न विभागों के अध्यक्षों ने अपने-अपने सेल की गतिविधियों से अवगत कराया। पास आउट छात्रा कशिश ने अपने अनुभव साझा किए। मंच संचालन डॉ. सपना सचदेवा नायर ने किया। छात्राओं और अभिभावकों को महाविद्यालय का भ्रमण कराया गया। संवादा