फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Organizing outreach programs in the university

Faridabad News: विश्वविद्यालय में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

Tue, 22 Jul 2025 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:39 PM IST
विज्ञापन
Organizing outreach programs in the university
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय था युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों से सशक्त बनाना।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने अध्यक्षीय भाषण में विश्वविद्यालय की हरित पहलों और छात्र-शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी को मौलिक कर्तव्यों से जोड़ते हुए युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सीमा कौल सिंह, निदेशक, आईसीपीएस, ने संस्थान के कार्यों और इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखने में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र व कर्मचारी आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed