{"_id":"6500a2edb599ddaa8400f646","slug":"organization-of-meeting-regarding-blood-donation-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13245-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रक्तदान शिविर को लेकर बैठक का आयोजन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चावला कॉलोनी स्थित आर्य समाज कार्यालय में आयोजित पंजाबी सेवा समिति की बैठक में रक्तदान शिविर लगाने पर चर्चा हुई। इस दौरान अग्रवाल धर्मशाला में 30 सितंबर को 9वां विशाल रक्तदान शिविर लगाने का फैसला किया गया है। समिति के प्रधान प्रेम खट्टर की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने इस आयोजन पर सहमति व्यक्त की। समिति की महासचिव ज्योति छाबड़ा ने बताया कि थैलेसीमिया रोगियों के लिए अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में पंजाबी सेवा समिति पिछले 9 साल से लगातार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। रक्तदान शिविर में बीके अस्पताल और रोटरी क्लब की टीमें रक्त एकत्रित करेंगी। इस अवसर पर श्यामलाल छाबड़ा, वेद प्रकाश सपरा, रोशन लाल डूडेजा, उपप्रधान वीरेंद्र मनचंदा एवम विजय विरमानी, संरक्षक अशोक सेठी, देशराज हंस एवम नंदलाल कालरा, विजय आर्य और अधिवक्ता आरके कालिया मौजूद रहे।