Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ordered a ceiling fan online; found a stone inside the package.

Faridabad News: ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाया, पैकेट में निकला पत्थर

Fri, 20 Nov 2026 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Ordered a ceiling fan online; found a stone inside the package.
पंखे की जगह ये पत्थर निकला ---स्त्रोत वीडियो ग्रैब--- ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाया, पैकेट में निकला
- पीड़ित का आरोप- शिकायत के बाद भी न सामान मिला और न रुपये लौटाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पलवली गांव में ऑनलाइन सीलिंग फैन मंगाने पर पैकेट में पत्थर मिलने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत के बावजूद न तो उसे पंखा दिया गया और न ही रुपये वापस किए गए। परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया है। पलवली निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उन्होंने 11 नवंबर को ऑनलाइन माध्यम से 1262 रुपये में सीलिंग फैन ऑर्डर किया था। डिलीवरी के समय वह घर के अंदर थे। ऐसे में डिलीवरी राइडर पैकेट घर में मौजूद बच्चे को देकर चला गया। कुछ देर बाद उन्होंने पैकेट खोला तो उसमें पंखे की जगह पत्थर मिला।

मनोज के अनुसार, उन्होंने संबंधित स्टोर पर जाकर शिकायत की। वहां कर्मचारियों ने गलती डिलीवरी राइडर की बताई और समाधान का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। इसके बाद उन्होंने कई बार संपर्क किया, लेकिन न तो पंखा मिला और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ित का कहना है कि अब वह पुलिस से शिकायत करेंगे। वहीं, पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि भूपानी थाना पुलिस को अभी तक इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed