फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Opportunity to make corrections in Form-6 till 31st July

Faridabad News: 31 जुलाई तक फार्म-6 में सुधार करने का मौका

Sat, 19 Jul 2025 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Opportunity to make corrections in Form-6 till 31st July
फीस की जानकारी छिपाने के मामले में 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को पत्र भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रदेश भर के हजारों प्राइवेट स्कूलों की ओर से फार्म-6 में अंडर हेड फीस की जानकारी छिपाने का मामला सामने आया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से की गई जांच में पता चला है कि कई स्कूलों ने जानबूझकर इस कॉलम में 0 दिखाया है । इसका मतलब है कि वह कोई अतिरिक्त फीस नहीं ले रहे हैं। शिक्षा निदेशालय ने ऐसे 10 हजार से ज्यादा स्कूलों को पत्र भेजकर 31 जुलाई तक फार्म-6 में सुधार करने का मौका दिया है।


इस पर हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने नाराजगी जताई है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष ओपी शर्मा और महासचिव कैलाश शर्मा ने कहा कि जब गलती पकड़ी जा चुकी है तो स्कूलों पर कार्रवाई होनी चाहिए, सुधार का मौका क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग स्कूल संचालकों के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन




मंच ने कहा कि कई स्कूल फार्म-6 में स्टाफ की सैलरी, रिजर्व फंड, अतिरिक्त फीस जैसी जानकारियां भी छिपाते हैं। खर्चे ज्यादा दिखाकर आय-व्यय बराबर करने की कोशिश करते हैं। मंच ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से मांग की है कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और शिक्षा निदेशालय की भूमिका की भी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed