फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   opportunity of work in company for jobless people

कोरोना काल में नौकरी खोने वालों सहित बेरोजगारों को लिए रोजगार मौका

Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
opportunity of work in company for jobless people
फरीदाबाद। भाऊराव देवरस सेवा न्यास के तहत प्रकल्प समर्थन भारत की ओर से छह मार्च को एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित होगा। कोरोना काल में नौकरी से निकाले जा चुके और नौकरी तलाश रहे युवाओं को रोजगार देने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (विवि) में शनिवार को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को जेसी बोसे विवि में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें भारत प्रकल्प के प्रमुख शोनाल गुप्ता ने बताया कि कोविड काल में रोजगार को लेकर परेशान हुए युवाओं की मदद के लिए जून में ये मुहिम शुरू की। शिविर में बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देना, रोजगार दिलाने में मदद करना और स्वरोजगार के लिए सहयोग देना है। आगामी रोजगार शिविर में 40 से ज्यादा कंपनी के प्रतिनिधि योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगे। इनमें इंपीरियल ऑटो, शिवानी लॉक्स, इंडो ऑटोटेक, परफेक्ट ब्रेड, रेडीसन होटल कंपनियां प्रमुख रूप से शामिल होंगी। 10वीं से लेकर एमबीए तक की डिग्री धारकों को रोजगार पाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके लिए 400 से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं। आवेदक रोजगार शिविर में पहुंचकर भी पंजीकरण करा सकेंगे। आरएसएस के प्रांत प्रमुख गंगा शंकर ने कहा कि नौकरी ढूंढ रहे युवाओं की मदद करना ही शिविर लगाने का उद्देश्य है। वाईएमसीए के कुलपति दिनेश कुमार ने कहा कि संस्थानों में मौजूद पदों पर सही उम्मीदवारों को ढूंढना और रोजगार दिलाने में युवाओं की मदद करने में ये शिविर लाभकारी साबित होगा। मौके पर रोजगार मेला संयोजक तरुण, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील, जेबी नैलवाल, राकेश कश्यप, सुमित चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed