फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Opportunity for elderly to travel to Ayodhya, special train on 26th March

Faridabad News: बुजुर्गों के लिए अयोध्या यात्रा का मौका, 26 मार्च को विशेष ट्रेन

Fri, 20 Mar 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for elderly to travel to Ayodhya, special train on 26th March
बुजुर्गों के लिए अयोध्या यात्रा का मौका, 26 मार्च को विशेष ट्रेन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 22 मार्च तक कर सकते है पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या स्थित राम मंदिर के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन 26 मार्च को रवाना होगी। इस यात्रा में फरीदाबाद जिले के पात्र वृद्धजन भी शामिल हो सकेंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने इच्छुक लोगों से 22 मार्च तक www.saralharyana.nic.in पंजीकरण कराने की अपील की है।
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करवाई जाती है। इस चरण में अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। इस योजना के तहत पहली विशेष ट्रेन अंबाला से रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन 26 मार्च को दोपहर 03:00 बजे अंबाला रेलवे स्टेशन से रवाना होगी, जिसे माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। फरीदाबाद के यात्री दिल्ली से ट्रेन में सवार हो सकेंगे जिसमें फरीदाबाद जिले से पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालु दिल्ली रेलवे स्टेशन से सवार हो सकेंगे। पंजीकरण कराने वाले लोगों को 22 मार्च दोपहर तीन बजे तक लघु सचिवालय स्थित जनसंपर्क कार्यालय में सूचना देना भी आवश्यक होगा, ताकि यात्रियों की सूची समय पर रेलवे को भेजी जा सके।
विज्ञापन

यह है पात्रता नियम

जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति दलाल ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा उसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। इच्छुक लाभार्थी 22 मार्च तक सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद यात्रियों को जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जो यात्रा के दौरान अनिवार्य होंगे।प्रशासन ने बताया कि यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आधार कार्ड, दो फोटो और जारी किया गया पहचान पत्र साथ रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed