{"_id":"6712b8e268ae7c8ff901ca14","slug":"operator-dies-after-being-hit-by-machine-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32465-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मशीन की चपेट में आकर ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मशीन की चपेट में आकर ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण अचानक चल गई मशीन, सेक्टर-58 पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-25 स्थित अमर उद्योग कंपनी में बुधवार रात सवा दो बजे एक मशीन से पेट में चोट लगने से ऑपरेटर की मौत हो गई। कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि मशीन में तकनीकी खराबी होने की वजह से वह अचानक से चल गई और ऑपरेटर को चोट लग गई।
कृष्णा कॉलोनी निवासी अजीत ने बताया कि वह सिक्योरिटी सर्विस में सुपरवाइजर हैं। उन्होंने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आजकल उनकी डयूटी सेक्टर-25 स्थित अमर उद्योग में लगी हुई है। कंपनी में कृष्णा कॉलोनी निवासी विनय कुमार ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। 16 अक्टूबर की रात करीब सवा दो बजे कर्मचारी विनय कुमार के पेट में मशीन से चोट लग गई। कर्मचारी को वहां मौजूद लोग अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मशीन में तकनीकी खराबी थी और वह अचानक चल गई थी। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
-- -
खराब मशीन पर काम कराने का आरोप
सिक्योरिटी सुपरवाइजर का आरोप है कि कंपनी मैनेजर द्वारा कर्मचारी विनय कुमार पर दबाव बनाकर खराब मशीन पर काम कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि यदि मशीन की उचित देखभाल होती तो यह हादसा अंजाम नहीं होता।