फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Operation of five EMU trains will remain closed till February 28 due to fog.

Faridabad News: कोहरे के कारण 28 फरवरी तक बंद रहेगा पांच ईएमयू ट्रेनों का संचालन

Mon, 02 Dec 2024 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Operation of five EMU trains will remain closed till February 28 due to fog.
एक एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया, दैनिक यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। कोहरे के मौसम में अन्य ट्रेनों के सुचारू संचालन को देखते हुए सरकार की ओर से एक दिसंबर से 28 फरवरी तक पांच ट्रेनों के संचालन को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा एक एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में बदलाव भी किया गया है। ऐसे में दिल्ली से पलवल और पलवल से दिल्ली आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से पलवल और पलवल से दिल्ली की ओर आने जाने वाली करीब 12 से 13 ईएमयू ट्रेनें चल रही हैं लेकिन रेलवे के आदेश पर एक दिसंबर से 28 फरवरी तक पांच ईएमयू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही एक एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में बदलाव किया गया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों को दफ्तर और अपने अन्य कामों पर जाने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई दैनिक यात्री दोगुने पैसे देकर मेट्रो व पब्लिक यातायात से अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन अधीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे की शुरूआत होने वाली है। कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें समय से अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती हैं। इसी कारण से रेलवे की ओर से ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

----
यह ट्रेनें हुई बंद
कोहरे के कारण 04408 सकूरबस्ती-पलवल ईएमयू, 04421 पलवल-सकूरबस्ती ईएमयू, 04912 गाजियाबाद से पलवल ईएमयू, 04913 पलवल-गाजियाबाद ईएमयू, 04927 नई दिल्ली-शकूरबस्ती ईएमयू बंद कर दी गई है। इसके अलावा नई दिल्ली से झांसी जाने वाली 12280 ताज एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव कर नई दिल्ली से ग्वालियर तक कर दिया गया है। अब यह ट्रेन झांसी न जाकर ग्वालियर तक ही जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोगों से बातचीत
मुझे हर दिन फरीदाबाद से दिल्ली के सदर बाजार जाना पड़ता है। अब सरकार की ओर से ट्रेनें बंद करने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब मैं और मेरे साथी दो गुने पैसे देकर मेट्रो से जाने को मजबूर हैं। -राजेश, एनआईटी, दैनिक यात्री

----

मैं नौकरी करने के लिए प्रतिदिन फरीदाबाद आता हूं। सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहा था लेकिन अचानक से ट्रेन के रद्द होने की खबर मिली। इससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अब मुझे समय से कार्यालय पहुंचने के लिए सुबह पहली ट्रेन से ही आना पड़ेगा। -गौरव, पलवल, दैनिक यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article