{"_id":"6942fe9a1e060d8ba90ad7b4","slug":"operation-hotspot-domination-more-than-50-locations-were-taken-in-a-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58152-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत एक दिन में 50 से अधिक जगह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत एक दिन में 50 से अधिक जगह कार्रवाई
विज्ञापन
भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, शराब और अवैध हथियार बरामद किए गए
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत फरीदाबाद पुलिस ने अवैध शराब, हथियार, जुआ-सट्टा और संगीन अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। इसी कड़ी में 16 दिसंबर को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जिसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, शराब और अवैध हथियार बरामद किए गए।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कार्रवाई के दौरान कुल 62 पेटी शराब, जिनमें 744 बोतल शामिल हैं, 4 किलो 474 ग्राम गांजा, 3 देसी कट्टा और 2 कारतूस बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य शहर में अपराध की कमर तोड़ना और असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16/17 दिसंबर की रात थाना कोतवाली की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नीलम गोल चक्कर के पास दबिश देकर विशाल और तरुण, निवासी संजय कॉलोनी को एक होंडा सिटी कार सहित काबू किया। कार की तलाशी लेने पर 45 पेटी देसी शराब व 15 पेटी अंग्रेजी शराब कुल 60 पेटी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
इसी क्रम में थाना मुजेसर पुलिस ने मोनू निवासी संजय कॉलोनी को 52 पव्वा देसी शराब सहित गिरफ्तार किया, जबकि थाना बीपीटीपी की टीम ने गोलू निवासी बेगूसराय, बिहार हाल किरायेदार गांव बडोली को 52 पव्वा देसी शराब के साथ काबू किया।
नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने रोहित निवासी गांव बाजौत जिला अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) को सेक्टर-29 बाईपास रोड से 4 किलो 58 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी कोसीकलां से गांजा लाकर फरीदाबाद में सप्लाई करने आया था। वहीं क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने मिंटू निवासी लखीसराय, बिहार हाल किरायेदार विष्णु कॉलोनी बल्लभगढ़ को 416 ग्राम गांजा सहित सब्जी मंडी बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया।
17 दिन में 126 आरोपी किए गिरफ्तार
अवैध हथियार रखने वालों पर भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अपराध शाखा सेक्टर-58 ने यश कुमार निवासी मोहना रोड बल्लभगढ़ को देसी कट्टा सहित, क्राइम ब्रांच एनआईटी ने कमल निवासी तीन नंबर पहाड़ी को एक देसी कट्टा सहित तथा अपराध शाखा डीएलएफ ने पवन निवासी एसी नगर को एक देसी कट्टा और 2 कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पवन पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट सहित 11 संगीन मामले दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार ऑपरेशन हॉटस्पॉट ट्रेकडाउन के तहत पिछले 17 दिन में करीब 800 ठिकानों पर छापेमारी कर 126 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे बड़ी मात्रा में नशा, शराब, हथियार और नकदी बरामद की गई है।