फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open drains being built in smart city is a death knell for people

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में खुले नाले बन रहे लोगों के लिए काल

Wed, 09 Jul 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Open drains being built in smart city is a death knell for people
बरसात के दिनों में जलभराव के कारण नहीं दिखाई देते हैं नाले, हो जाते हैं हादसे
विज्ञापन

हेमलता
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में जगह-जगह खुले पड़े नाले लोगों के लिए काल बन रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार प्रशासन से मांग की है कि खुले नालों की बाउंड्री वॉल कराई जाए ताकि कोई हादसा ना हो, उसके बाद भी नाले खुले पड़े हैं। इन दिनों बरसात का मौसम होने की वजह से सड़क के बीच में बने नाले जलभराव के कारण दिखाई नहीं देते हैं जिससे दुपहिया वाहन चालकों को डर लगा रहता है कि कोई हादसा ना हो जाए। स्मार्ट सिटी में कार सवार सिक्योरिटी सुपरवाइजर योगेश की नाले के पानी में डूबने से मौत से पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं जिसमें लोगों ने जान गवाई है।

केस एक
राजीव कॉलोनी निवासी दाताराम अपनी पत्नी रजनी और तीन बच्चों साक्षी (8), मीनाक्षी (6) और बेटा निखिल (4) के साथ तिगांव में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रात के करीब 10 बजे पूरा परिवार एक बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जब वह तिंगाव पुल के पास पहुंचे बाइक असंतुलित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में दाताराम की 6 साल की बेटी मीनाक्षी और 4 साल के बेटे निखिल की नाले में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


केस दो
बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर 23 वर्षीय युवक बरसाती नाले में गिर गया। युवक खाना लेने के लिए होटल आ रहा था।बारिश के चलते मोहना रोड पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जिसके चलते युवक गलती से सड़क किनारे बने बरसाती नाले में गिर गया। आसपास के लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन
डबुआ-एयरफोर्स रोड निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटी और छोटा व इकलौता बेटा कुनाल था। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। कुनाल कोई सामान लेने के लिए निकला, लेकिन घर से करीब 200 मीटर दूर खुले नाले में गिर गया। उस समय वहां अंधेरा था। एक कूड़े बीनने वाले व्यक्ति ने बच्चे को गिरते हुए देखा और निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ में नहीं आया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।


केस चार
जीवन नगर पार्ट-दो इलाके में संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय संजय कुमार अपने दोस्त सूरज और पवन के साथ इलाके से गुजर रहे थे। इसी दौरान संजय लड़खड़ाकर नाले में जा गिरा। नाले में गिरने पर उसके दोस्त सूरज और पवन भी उसे बचाने के लिए नाले में कूद गए। उसे बचाने के चक्कर में दोनों बेहोशी की हालत में पहुंच गए। आस-पास के लोगों ने तीनों को नाले से बाहर निकाल लिया। आस-पास के लोग संजय कुमार के होश में न आने पर उसे अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed