फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   OPD of BK Hospital will remain closed for two days

Faridabad News: दो दिन बंद रहेगी बीके अस्पताल की ओपीडी, मंगलवार से होगा समय में बदलाव

Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 12 Apr 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
OPD of BK Hospital will remain closed for two days
- शुक्रवार को ओपीडी से लेकर दवा काउंटर और पंजीकरण केंद्र तक लोगों की भीड़ रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शनिवार और रविवार को बीके अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान इमरजेंसी में मरीजों को इलाज मिलेगा। बृहस्पतिवार को ईद की छुट्टी के बाद शुक्रवार को ओपीडी से लेकर दवा काउंटर और पंजीकरण केंद्र पर मरीजों और तीमारदारों की भीड़ रही। मरीज और तीमारदार लंबी-लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखाई दिए।

जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में जांच से लेकर डॉक्टरों के कक्षों के बाहर तक लोगों की भीड़ दिखाई दी। इसका मुख्य कारण अगले दो दिन रहने वाली छुट्टी को बताया जा रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1500 से 2000 नए-पुराने मरीज पहुंचते हैं, ईद के अगले दिन डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों का तांता लगा दिखाई दिया। 13 अप्रैल को वैशाखी और 14 अप्रैल को रविवार होने के कारण अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

अस्पताल के समय में होगा बदलाव

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल से ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। सर्दियों को देखते हुए अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक किया गया था, मंगलवार से ओपीडी सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बीके अस्पताल में नोटिस लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed