फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Only 1400 old people got bus passes made in eight months

Faridabad News: आठ महीने में सिर्फ 1400 वृद्धों ने ही बनवाया बस पास

Sat, 04 Nov 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Only 1400 old people got bus passes made in eight months
हेमलता रावत
विज्ञापन


बल्लभगढ़। रोडवेज की बसों में सफर के दौरान वृद्धों को किराए में छूट का फायदा लेने के लिए सेंट्रलाइज पास बनवाना होता है। इसको लेकर अप्रैल में सरकार द्वारा पोर्टल को शुरू कर दिया गया था। आठ महीने जिले के मात्र 1400 बुजुर्गों ने ही सेंट्रलाइज पास बनवाया है। इस पास के बनने से बुजुर्गों को हरियाणा में सफर के दौरान 50 प्रतिशत की छूट मिलती है।

रोडवेज बस में सफर करने वाले विभिन्न प्रकार के यात्रियों को मुफ्त और आधा किराए की सुविधा दी जाती है। बुजुर्गों को किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाती है। यह छूट केवल हरियाणा निवासियों के लिए है। पहले छूट का फायदा उठाने के लिए बुजुर्ग को सफर के दौरान परिचालक को अपना कोई भी पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड) आदि दिखाना होता था। अब बुजुर्गों को सेंट्रलाइज पास पर ही छूट का फायदा मिलेगा। इसको लेकर बुजुर्ग पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

आठ महीने में सिर्फ 1400 के बने पास

एक अप्रैल से सरकार द्वारा पोर्टल पर बस पास बनवाने की सुविधा को शुरू कर दिया गया। जिसके चलते जिले के मात्र 1400 बुजुर्ग लोगों ने ही बस पास की सुविधा का फायदा उठाया है। डिपो से हर रोज विभिन्न रूटों पर करीब एक हजार से ज्यादा बुजुर्ग सफर करते है। जिनको टिकट में छूट लेने के लिए प्रमाण पत्र को दिखाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे बनेगा बस पास
हरियाणा रोडवेज के पोर्टल पर www.ebooking.hrtrns.gov.in यहां पर जाकर एक अकाउंट बनाना होगा। जिसमें नाम, जन्मतिथि, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर भरना होगा। अकाउंट बनाने के बाद आपको बस पास के ऑप्शन पर जाना होगा। जिसमें सीनियर सिटीजन बस पास का ऑप्शन चुनना होगा। फिर इसमें आपको परिवार पहचान पत्र नंबर भरना होगा। इसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। ओटीपी भरने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना होगा। फिर आवेदन वेरीफाई किया जाएगा। सब कुछ सही पाए जाने पर आपको बस पास बन जाएगा। जोकि संबंधित डिपो से ले सकते है।




----

जिले के सिर्फ 1400 बुजुर्ग ने ही अभी तक बस पास को बनवाया है। लोगों को जागरूक करने के लिए बस डिपो पर घोषणा करवाई जाती है। उसके बावजूद लोग इस बस पास का फायदा नहीं उठा रहे है।
- नानक चंद, चीफ इंस्पेक्टर, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed