{"_id":"6a91d868a604b5c54803efa9","slug":"online-meeting-to-be-held-on-science-education-and-sustainable-development-goals-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78552-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विज्ञान शिक्षा और सतत विकास लक्ष्यों पर होगी ऑनलाइन बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विज्ञान शिक्षा और सतत विकास लक्ष्यों पर होगी ऑनलाइन बैठक
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पाली के विज्ञान संकाय सदस्यों और सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) समन्वयकों के लिए एक सितंबर को ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में डाइट प्राचार्य को पत्र जारी कर दिया गया है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बैठक सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग माध्यम से आयोजित की जाएगी। इसमें विज्ञान सेमिनार, स्पार्क कार्यक्रम और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही इन गतिविधियों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी होगी। बैठक में संबंधित विज्ञान संकाय के सदस्यों और सतत विकास लक्ष्य समन्वयकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को निर्धारित समय पर बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य विज्ञान शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित करना और उनके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देना है। इसके अलावा स्पार्क कार्यक्रम और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली जाएगी। ऑनलाइन बैठक होने के कारण संबंधित अधिकारी और शिक्षक अपने स्थान से ही इसमें शामिल हो सकेंगे। संवाद