फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One-year-old child dies after drowning in a bucket.

Faridabad News: बाल्टी में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 09 Sep 2026 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
One-year-old child dies after drowning in a bucket.
जीवन नगर पार्ट-2 में हादसा, खेलते समय बाथरूम के पास पहुंचा था आर्यन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट-2 में ईदगाह के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसे में पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन के रूप में हुई है। हादसे के समय उसकी मां घर की ऊपरी मंजिल पर काम कर रही थी, जबकि पिता बजरंगी काम पर गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की दादी मीना ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने घरेलू काम में व्यस्त थे। आर्यन कमरे के बाहर छत पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह बाथरूम के पास रखी पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह मुंह के बल बाल्टी में गिर गया। काफी देर तक बच्चे की आवाज नहीं सुनाई दी तो परिजनों ने बाहर आकर देखा तब वह बाल्टी में मिला।
विज्ञापन


परिजन तुरंत उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी हुआ था ऐसा हादसा
बल्लभगढ़ की इंदिरा कॉलोनी में एक बच्चे की पानी से भरे बाल्टी में डूबने से मौत हुई थी। बच्चे की पहचान आयुष के रूप में हुई थी। हादसे के समय उसके पिता विनय घर से बाहर गए थे और मां ज्योति घर में काम कर रही थी। आयुष बाल्टी में आधा लटका हुआ था। उसका सिर पानी के अंदर था। परिजनों ने उसे तुरंत बाल्टी से बाहर निकाला, लेकिन वह बेहोश हो चुका था। परिजन उसे निजी अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
इन बातों का रखें ध्यान
- कपड़े धोने, पोछा लगाने या नहाने के बाद बाल्टी, टब या सिंक में पानी भरकर बिल्कुल न छोड़ें।
- खाली करने के बाद बाल्टी या टब को हमेशा उल्टा (पलटकर) रखें। काम खत्म होते ही उन्हें तुरंत खाली कर दें।
- बाथरूम और शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें। कमोड या टॉयलेट सीट का ढक्कन हमेशा नीचे गिराकर रखें।
- जब बच्चा बाथटब या बाथरूम के आसपास हो, तो अपना पूरा ध्यान उसी पर रखें। बच्चे को एक सेकंड के लिए अकेला न छोड़ें।
- अगर आपको किसी काम से जाना ही पड़े, तो बच्चे को अपने साथ ले जाएं या घर के किसी अन्य बड़े सदस्य को सौंप कर जाएं।
- घर में पीने या इस्तेमाल के लिए रखे गए पानी के बड़े बर्तनों, ड्रमों या कूलरों को हमेशा मजबूत ढक्कन से ढककर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed