{"_id":"67b76bb43a1db2701003c127","slug":"one-who-gave-account-to-cyber-thugs-arrested-from-ahmedabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-38619-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साइबर ठगों को खाता देने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साइबर ठगों को खाता देने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
विज्ञापन
पांच हजार रुपये में बेचा था, खाते में ठगी के 15 लाख रुपये कराए थे ट्रांसफर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को पांच हजार रुपये में खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी आफताब अहमदाबाद का ही रहने वाला है। इसके उपलब्ध कराए गए खाते में ठगी के 15 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खाताधारक को पुलिस टीम पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए आरोपी आफताब को भी पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 28.49 लाख रुपये की ठगी को लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज हुई थी। सेक्टर-37 क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ समय पहले उन्हें व्हाट्सएप पर संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने अपने व पत्नी के खाते से रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन बाद में न तो रुपये वापस मिले और न ही मुनाफा। इस मामले में पुलिस टीम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।