फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One who carried out three incidents of robbery and theft arrested

Faridabad News: लूट व चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
One who carried out three incidents of robbery and theft arrested
-बदमाश ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए आईफोन बेचकर पिस्तौल खरीदी थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में लूूट व चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल व पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी ने कम समय में पैसे कमाने के लिए अपना आईफोन बेचकर पिस्तौल खरीदी थी।

अपराध शाखा सेक्टर-30 ने एसी नगर निवासी सन्नी को सेक्टर-12 से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट और चोरी की तीन घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। आरोपी ने छह अप्रैल को टाउन पार्क के पास से बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद 12 अप्रैल की रात दशहरा ग्राउंड बीके के पास बाइक सवार को हथियार दिखाकर मोटरसाइकिल लूटी थी। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल को आरोपी सन्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर एसजीएम नगर में आटा चक्की के गल्ले से पैसे लूटने की कोशिश की थी। घटना में चक्की चालक ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अपराधा शाखा ने सभी घटनाओं की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। सन्नी को पुलिस रिमांड के लिए भेजा दिया गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

---
सीसीटीवी से हुई पहचान
घटनाओं की जांच के दौरान अपराध शाखा की टीम ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी से की थी। इसी के आधार पर अपराध शाखा टीम ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने लूटपाट के लिए अपना आईफोन 30,000 रुपये में बेचकर पिस्तौल खरीदी थी। वह अपनी रिश्तेदारी में किसी काम से आगरा गया था। वहां पर किसी निखिलेश नाम के व्यक्ति से पिस्तौल खरीद कर लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed