फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One of the three teenagers who escaped from the juvenile correction home has been caught.

Faridabad News: बाल सुधार गृह से भागे तीनों किशोरों मे से एक पकड़ा

Tue, 06 Oct 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
One of the three teenagers who escaped from the juvenile correction home has been caught.
पिकअप में लिफ्ट लेकर जिले की सीमा से भागे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 स्थित बाल सुधार गृह से भागे तीनों किशोरों के मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि सुधार गृह से निकलने के बाद एक साथ तीनों ने पिकअप में लिफ्ट ली और फरीदाबाद जिले की सीमा से बाहर निकल गए थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तकनीकी सहायता और विश्वसनीय सूत्रों की मदद से एक किशोर को गुरुग्राम के मानेसर इलाके से पकड़ लिया है।

पकड़ा गया किशोर वहां घूम रहा था और किसी अन्य स्थान पर जाने की योजना बना रहा था। गौरतलब है कि तीन अक्तूबर को तीनों किशोर बाल सुधार गृह के शौचालय की खिड़की उखाड़कर भाग गए थे। पुलिस आयुक्त ने इनकी तलाश की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 को सौंपी थी। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों किशोरों ने भागने की योजना बनाई थी। जिस समय उन्होंने भागने की कोशिश की, उस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मी किसी काम से दूसरे स्थान पर गए हुए थे। बाल सुधार गृह से भागे तीनों किशोरों के खिलाफ नूंह, हिसार और गुरुग्राम में हत्या के मामले दर्ज हैं। इनमें से दो किशोर वर्ष 2024 से सुधार गृह में बंद थे, जबकि तीसरा वर्ष 2025 में यहां लाया गया था। अब पकड़े गए किशोर से पूछताछ कर उसके दोनों साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पकड़े गए किशोर से उसके दोनों साथियों के संभावित ठिकानों और भागने के रास्तों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed