फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One lakh rupees were looted after attacking a young man

Faridabad News: युवक पर हमला कर एक लाख लूटे

Tue, 14 Nov 2023 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:59 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were looted after attacking a young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। न्यू जनता कॉलोनी में बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसके एक लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर पर बुरी तरह से वार किए। पीड़ित मां से पैसे लेकर मकान मालिक को देने जा रहा था। सारन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
न्यू जनता काॅलोनी निवासी जुहेब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह परिवार के साथ न्यू जनता काॅलोनी में रहता है। सोमवार शाम करीब सात बजे छोटा भाई सोहेल मां को छोड़ने घर आया था। मां ने सोहेल को एक लाख पांच हजार रुपये दिए और मकान मालिक को देने के लिए भेजा। रास्ते में शशि नाम के युवक ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने दोस्तों को बुला लिया और सोहेल के साथ कर मारपीट करने लगे। आरोपियों से बचने के लिए सोहेल ने जेब से मोबाइल निकालकर परिवार को सूचना देनी चाही तो आरोपियों ने उसका फोन छीनकर दूर फेंक दिया।
विज्ञापन

सोहेल को धारदार हथियार से घायल करने के बाद आरोपी उसकी जेब से एक लाख पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने एक नामजद सहित करीब दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed