फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One injured in two-vehicle collision

Faridabad News: दो गाड़ियों की टक्कर में एक घायल

Tue, 21 Oct 2025 07:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
One injured in two-vehicle collision
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे पर स्थित बाटा फ्लाईओवर से उतरने के बाद गलत दिशा में चल रही गाड़ी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक की साइड में बैठे एक व्यक्ति के कंधे पर चोट आई है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार चार लोग मथुरा में दिवाली मनाकर फरीदाबाद लौट रहे थे। कार नेशनल हाईवे पर स्थित बाटा फ्लाईओवर से उतरने के बाद गलत दिशा से होकर इंदिरा कॉलोनी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले रास्ते से यू टर्न ले रहे थे तभी बाटा की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर से उतरने वाले रास्ते पर बने डिवाइडर और ग्रिल से टकरा गई। इस हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चालक की साइड में बैठा व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed