फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One has to make arrangements for water before leaving for the office.

Faridabad News: ऑफिस जाने से पहले करनी पड़ती है पानी की व्यवस्था

Sat, 27 Jun 2026 11:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
One has to make arrangements for water before leaving for the office.
पेयजल संकट से जूझ रहे पर्वतीय कॉलोनी के लोग, 6 से 7 दिन में हो रही आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्वतीय कॉलोनी में इन दिनों जल संकट से लोग जूझ रहे हैं। क्षेत्र में छह से सात दिनों के अंतराल पर ही पानी की आपूर्ति हो रही है, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। आरोप है कि टैंकर संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं, जिससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ गया है। बढ़ती महंगाई के बीच पानी पर होने वाला अतिरिक्त खर्च लोगों की परेशानी और बढ़ा रहा है। निवासियों का कहना है कि सुबह दफ्तर जाने से पहले परिवार के लोगों को पानी की व्यवस्था में काफी समय लगाना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को घरेलू कार्य करने में हो रही है। पानी की कमी के कारण रसोई, सफाई और अन्य दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन



स्थानीय निवासी रवीना और त्रिलोकचंद ने बताया कि क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पर्याप्त पानी नहीं मिलने से पीने, नहाने और अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार सप्लाई के दौरान गंदा और बदबूदार पानी भी आता है, जिससे लोगों में बीमारियों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द नियमित एवं स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed