फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One dead due to drinking poisonous liquor, four serious

जहरीली शराब पीने से एक की मौत, चार गंभीर

Sun, 08 Nov 2020 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
One dead due to drinking poisonous liquor, four serious
बल्लभगढ़। जिले में जहरीली शराब पीने से मरने व बीमार होने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह भी छांयसा गांव स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। मैनेजर का इलाज पिछले कई दिनों से सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वहीं गांव नारियाला में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की हालत गंभीर हो गई है। थाना सदर पुलिस ने नरियाला ठेका संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर निवासी अमरपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके साले गांव बहबलपुर निवासी वीरेंद्र ने अपने साथियों सतीश, वेद, मोहित व राकेश के साथ शराब पी थी। आरोप है कि इन्होंने गांव नरियाला वाले ठेके से 30 अक्तूबर को शराब मंगाई थी। जिसके बाद से सभी की हालत खराब हो गई। इनमें से वीरेंद्र की हालत ज्यादा खराब होने पर 2 नवंबर को उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर सुधार नहीं आने पर एस्कॉर्ट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, गांव छांयसा में जहरीली शराब पीने के बाद पांच दिनों से सेक्टर-8 के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे जसवीर ने दम तोड़ दिया है। इस मामले में चरणसिंह नाम के युवक की पहले ही मौत हो चुकी है। चरणसिंह के भाई केशव ने गांव के ही संजीव पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया था। गांव मछगर में भी दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो लोग अभी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed