{"_id":"68c05fefc1d8d6e06206897c","slug":"one-crore-rupees-assistance-given-to-gaushalas-for-fodder-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50994-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गोशालाओं को चारे के लिए एक करोड़ की दी सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गोशालाओं को चारे के लिए एक करोड़ की दी सहायता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा गो सेवा आयोग की ओर से बल्लभगढ़ खंड की गोशालाओं को चारे के लिए एक करोड़ से अधिक की सहायता राशि प्रदान की गई है। विधायक मूलचंद शर्मा ने सरकार से प्राप्त राशि के चेक (डीडी) संबंधित गोशालाओं को सौंपा। इस योजना के अंतर्गत गांव छांयसा स्थित दिल्ली पिंजरा पोल सोसाइटी गोशाला को 94 लाख 33 हजार से अधिक की राशि तथा मोहना स्थित गो सेवा समिति को 5 लाख 95 हजार से अधिक की राशि दी गई है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में फसल को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार की ओर से समय पर दी गई। इस राशि से गोवंश के लिए चारे की कमी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि प्रदेश की किसी भी गोशाला को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छांयसा गांव की गोशाला के प्रधान प्रकाश चंद्र बराठी ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर बल्लभगढ़ के एसडीएम मयंक भारद्वाज भी मौजूद रहे।