फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One arrested with drug injection

Faridabad News: नशे के इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार

Mon, 19 Jun 2023 06:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 19 Jun 2023 06:18 PM IST
विज्ञापन
One arrested with drug injection
नशे के इंजेक्शन सहित एक गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने नशे के इंजेक्शन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी सन्नी के रूप में हुई है। प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के पास से नशे के 51 इंजेक्शन सहित काबू किया है। आरोपी ऑटो चलाने का काम करता है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के दौरान आरोपी ने बताया वह दिल्ली के सीमापुरी इलाके से 100 रुपये प्रति इंजेक्शन के हिसाब से 75 इंजेक्शन खरीद कर लाया था। कुछ इंजेक्शन आरोपी ने बेच दिए। वह 150 से 200 रुपये तक के दाम में इंजेक्शन बेच देता है। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए इंजेक्शन बेचने का काम करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed