{"_id":"694c349fba84ee7f360de887","slug":"one-arrested-for-duping-rs-613-lakh-on-the-pretext-of-investing-in-the-stock-market-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58681-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 6.13 लाख की ठगी में एक धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 6.13 लाख की ठगी में एक धरा
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़ा आरोपी
आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 6.13 लाख रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 20 साल का हर्षवर्धन मध्यप्रदेश ग्वालियर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 4.80 लाख रुपये आए थे।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-37 की रहने वाली महिला ने दी थी। महिला ने शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को उनके टेलीग्राम पर ट्रेडिंग के माध्यम से पैसे कमाने का मैसेज आया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और ट्रेडिंग के नाम पर अकाउंट खुलवाया गया। आरोपियों के कहने पर महिला ने निवेश के लिए विभिन्न खातों में कुल 6.13 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में जब उनसे और पैसे निवेश करने के लिए कहा गया तो महिला ने मना कर दिया और अपनी निवेश की गई रकम वापस मांगी। आरोपियों ने रिफंड देने से मना कर दिया। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।