फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   One accused arrested in case of kidnapping, hanging in a well and beating

Faridabad News: अपहरण कर कुएं में लटकाकर पीटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in case of kidnapping, hanging in a well and beating
आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके से दो युवकों को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहरण कर अरावली की पहाड़ी में ले जाकर मारपीट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया आरोपी हिमांशु महेंद्रगढ़ का मूल निवासी है और अब फरीदाबाद की ही जनता कॉलोनी में रहता है। पूछताछ में पता चला कि हिमांशु और गौरव दोनों एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं। कुछ समय पहले इनका झगड़ा हुआ था। इसकी रंजिश में हिमांशु ने 19 सितंबर को गौरव व उसके साथी के साथ वारदात की थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम पूछताछ कर रही है।

पुलिस को मामले में शिकायत न्यू जनता कॉलोनी के रहने वाले गौरव ने दी। 19 सितंबर की दोपहर बाद लगभग चार बजे गौरव अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी तीन बाइक पर सवार होकर पांच युवक आए और इनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों को अपनी बाइक पर बैठा लिया और गुरुग्राम रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास अरावली पहाड़ी के जंगल में ले गए। पीड़ित युवक के अनुसार आरोपियों ने युवक व उसके दोस्त को बांध दिया। साथ ही युवक के कपड़े उतारकर लात-घूसों व बेल्ट से पीटा। आरोपियों ने उसे कुएं में उल्टा लटका दिया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान वो बेहोश हो गया था। कुछ देर बाद होश आया तो आरोपियों ने जबरन शराब पिलाई और धमकी देकर मोबाइल का पासवर्ड पूछा। फिर यूपीआई के जरिये आरोपियों ने कुछ खाने-पीने का सामान भी खरीदा। पीड़ित के अनुसार उसकी जेब से 5 हजार रुपये भी छीन लिए गए। आरोपियों ने कुकर्म करने की धमकी दी और मारपीट कर वीडियो भी मोबाइल से बनाया। काफी मिन्नत करने पर आरोपियों ने पीड़ित युवक को पजामा पहनने को दिया और वहां से जाने दिया। युवक ने घर पहुंचकर शिकायत पुलिस को दी। मामले में अब सारन थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। इसमें अब आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed