{"_id":"69d6accc5f1f585a0b0b45ac","slug":"one-accused-arrested-for-fraud-of-rs-443-crore-in-the-name-of-forex-trading-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66937-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ की ठगी में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने पकड़ा आरोपी
3 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 4.43 करोड़ रुपये की ठगी मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव शर्मा पंजाब के लुधियाना का मूल निवासी है और अब वो गुरुग्राम के सुखराली में रहता है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने एक परिचित की सहायता से एक अन्य व्यक्ति के नाम पर बैंक खाता खुलवाया। फिर अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर खाते के लिए ई-मेल आईडी बनवाकर नेट बैंकिंग सक्रिय करवाई। इसके बाद बैंक खाता व संबंधित जानकारी अपने साथियों के माध्यम से आगे ठगों को उपलब्ध करा दी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गौरव शर्मा गुरुग्राम में एक सीए के पास काम करता था। आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम अब तक 6 खाताधारक सहित 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-9 के रहने वाले व्यक्ति ने 24 अक्टूबर 2025 को दी थी। शिकायत में बताया गया कि उनकी एक डेटिंग वेबसाइट के माध्यम से युवती से जान-पहचान हु।, इसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर भी उनकी बातचीत होती रही। युवती ने उन्हें बताया कि वो फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा कमाती है। फिर निवेश के लिए एक वेबसाइट पर शिकायतकर्ता का अकाउंट बनवाया गया। इस पर शिकायतकर्ता ने अप्रैल से जून 2025 के बीच विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 44368974 रुपये निवेश कर दिये। बाद में रिफंड नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ और मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।