फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   one accused arrested by police with intoxicating

लॉकडाउन में नौकरी गई तो बेचने लगा गांजा, गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2020 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
one accused arrested by police with intoxicating
फरीदाबाद। लॉकडाउन में जोमेटो ऑनलाइन फूड सर्विस से नौकरी छूटने के बाद एक डिलीवरी ब्वॉय को कहीं काम नहीं मिला तो उसने अपराध का रास्ता चुन लिया और गांजा बेचने लगा। इसके बाद वह फरीदाबाद के सेक्टर-30 क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ एसीपी धारणा यादव ने बताया कि लॉकडाउन में हजारों लोगों की नौकरी चली गई। कुछ ने स्वयं का रोजगार शुरू कर दिया तो कुछ ने अस्थाई तौर पर कहीं और नौकरी कर ली। क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने बृहस्पतिवार को एक ऐसे युवक को नशीला पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफ्तार किया है, जिसने नौकरी न मिलने के कारण यह रास्ता चुन लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी कालकाजी दिल्ली का रहने वाला है। उसकी पहचान जतिन के रूप में हुई है। लॉकडाउन से पहले वह जूमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे नीलम चौक के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसे उसने एनआईटी तीन स्थित मस्जिद वाली गली से 14 हजार रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed