{"_id":"6616d66e5fca974b190e688d","slug":"on-the-second-day-of-navratri-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23128-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नवरात्र के दूसरे दिन भी मंदिरों में रही भीड़
Wed, 10 Apr 2024 11:41 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप बह्मचारिणी देवी की पूजा की
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना करने के बाद व्रत का प्रसाद ग्रहण किया।
एनआईटी पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर के पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान की देवी माना जाता है। इसलिए दूसरे दिन सबसे ज्यादा युवा माता से आशीर्वाद प्राप्त करते नजर आए। इस दौरान भक्तों ने मंदिर में जयकारे भी लगाए। शहर के सभी मंदिरों में सुबह पांच बजे से मां की आरती में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्री सिद्धपीठ महाकाली मंदिर के पंडित पंकज ने बताया कि बृहस्पतिवार को मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर रोज रात को मंदिर में माता की चौकी की जाती है। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है।